नमस्कार आदरणीय शिक्षक साथियो/प्यारे विद्यार्थियो
कम समय में रिवीजन हेतु टीम MISSION 100 GEOGRAPHY द्वारा किये गये एक अभिनव प्रयोग
![]() |
चलते चलते पढ ले रे बन्दे । |
'चलते चलते पढले रे बन्दें ' भाग -1 को आपने खूब प्यार दिया। विद्यार्थियों तक शेयर किया आप सभी का हार्दिक आभार।
अभिनव प्रयोग की इस कडी में आज लाए हैं-
चलते चलते पढले रे बन्दें भाग-2
जिसमें मिलेंगे आपको अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न और उत्तर जो बोर्ड परीक्षा में 1-1 अंक के पूछे जायेंगे।
चलते-चलते भाग 2
प्रश्न- 1.जनसंख्या परिवर्तन के 3 घटक कौन से हैं?
उत्तर- जन्म, मृत्यु और प्रवास
प्रश्न 2. आर्थिक क्रिया से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- वे क्रियाएं जिनसे मनुष्य को धन की प्राप्ति होती है आर्थिक क्रिया कहलाती है।
प्रश्न 3. विनिर्माण से क्या आशय है?
उत्तर -विनिर्माण से आशय किसी भी वस्तु के उत्पादन से है
उत्तर- लाभ प्राप्ति के लिए वस्तुओं को खरीदना और बेचना व्यापार कहलाता है
प्रश्न 5. जनसंख्या घनत्व ज्ञात करने का सूत्र लिखिए।
उत्तर- कुल जनसंख्या / कुल क्षेत्रफल
प्रश्न 6. प्राथमिक क्रियाओं के कोई दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर- कृषि, पशुपालन, आखेट और खनन
प्रश्न 7. पशु आधारित दो उद्योगों केनाम लिखिए।
उत्तर- चमड़ा उद्योग ऊनी वस्त्र उद्योग
प्रश्न 8. तृतीयक क्रियाकलाप किस सेक्टर से संबंधित है?
उत्तर- सेवा
प्रश्न 9. 'एशिया में बहुत अधिक स्थानों पर कम लोग और कम स्थानों पर बहुत अधिक लोग रहते हैं' यह कथन किस भूगोलवेत्ता का है?
उत्तर- जॉर्ज बी क्रेसी
प्रश्न 10. कोलखहोज़ क्या है?
उत्तर- रूस में की जाने वाली सामूहिक कृषि को कोलखहोज़ कहा जाता है
प्रश्न 11. कृषि आधारित दो उद्योगों के नाम लिखिए।
उत्तर- 1.सूती वस्त्र उद्योग 2.चीनी उद्योग
प्रश्न 12. व्यापार के दो प्रकार बताइए।
उत्तर- 1.फुटकर व्यापार 2.थोक व्यापार
प्रश्न 13.जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले भौगोलिक कारकों के नाम लिखिए।
उत्तर- 1.जल की उपलब्धता
2.भू-आकृति
3.जलवायु
4.मृदा
प्रश्न 14. स्थानांतरित कृषि को अन्य किन किन नामों से जाना जाता है?
उत्तर- भारत में झूमिंग
मेक्सिको में मिल्पा
इंडोनेशिया में लादांग
प्रश्न 15. आधारभूत उद्योग से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- जिन उद्योगों के उत्पाद अन्य उद्योगों में कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त होते हैं उन्हें आधारभूत उद्योग कहते हैं
प्रश्न 16. जनसंचार के दो माध्यम कौन-कौन से हैं?
उत्तर -1. रेडियो 2. दूरदर्शन
BEST OF LUCK
चलते चलते के कुल 5 भाग हैं नीचे दिये गये लिंक से पढ लें।
भाग- 1 के लिए यहाँ क्लिक करें।
भाग -2 के लिए यहाँ क्ल्कि करें।
भाग - 3 के लिए यहाँ क्लिक करें।
भाग - 4 के लिए यहाँ क्लिक करें।
सम्पूर्ण माडल पेपर के लिए यहाँ क्लिक करें।
अध्यायवार महत्वपूर्ण प्रश्नों के लिए यहाँ क्लिक करें