BOARD EXAM CHALTE CHALTE PART 3

 

 नमस्कार आदरणीय शिक्षक साथियो/प्यारे विद्यार्थियो

कम समय में रिवीजन हेतु टीम MISSION 100 GEOGRAPHY द्वारा किये गये एक अभिनव प्रयोग 

चलते चलते पढ ले रे बन्दे ।

 

 'चलते चलते पढले रे बन्दें ' भाग -1व 2  को आप सभी भूगोल के विद्वान साथियों व प्यारे विद्यार्थियों नें  खूब प्यार  एवं स्नेह  दिया। हजारों  विद्यार्थियों तक शेयर किया  आप सभी का हार्दिक आभार। 

अभिनव प्रयोग की इस कडी में आज लाए हैं-

   चलते चलते पढले रे बन्दें  भाग-3

जिसमें मिलेंगे आपको लघूत्तरात्मक प्रश्न और उत्तर जो बोर्ड परीक्षा में 1.5         1.5 अंक के पूछे जायेंगे।

आप चलते चलते इन्हे भी पढ लें बहुत मदद मिलेगी-

भाग- 1 के लिए यहाँ क्लिक करें।

भाग -2 के लिए यहाँ क्ल्कि करें।

 भाग - 3  के लिए यहाँ क्लिक करें।

भाग - 4 के लिए यहाँ क्लिक करें।

 भाग - 5 के लिए यहाँ क्लिक करें।

प्रश्न 1. मानव भूगोल के कुछ उपक्षेत्रों के नाम बताइये।

उत्तर- मानव भूगोल के मुख्य उपक्षेत्र निम्नलिखित हैं-

     I.        संसाधन भूगोल

   II.        कृषि भूगोल

  III.        उद्योग भूगोल

 IV.        पर्यटन भूगोल

  V.        निर्वाचन भूगोल

 VI.        चिकित्सा भूगोल

VII.        ऐतिहासिक भूगोल

VIII.        सांस्कृतिक भूगोल

 

प्रश्न 2. आर्थिक भूगोल के उपक्षेत्रों के नाम लिखिए।

उत्तर- आर्थिक भूगोल के मुख्य उपक्षेत्र निम्नलिखित हैं-

संसाधन भूगोल

कृषि भूगोल

उद्योग भूगोल

पर्यटन भूगोल

विपणन भूगोल

अऩ्तर्राष्ट्रीय व्यापार का भूगोल

 

प्रश्न 3. भौतिक भूगोल व मानव भूगोल में अऩ्तर बताइए।

उत्तर – भौतिक भूगोल व मानव भूगोल में मुख्य अन्तर इस प्रकार है-

भौतिक भूगोल में मुख्य रूप से भौतिक पर्यावरण (धरातल की बनावट,पर्वत ,पठार ,मैदान आदि ) का अध्ययन किया जाता है जबकि मानव भूगोल में भौतिक पर्यावरण के साथ मानवीय गतिविधियों (कृषि/पशुपालन/उद्योग /जनसंख्या) का अध्ययन किया जाता है। भौतिक भूगोल का विकास पहले हुआ है जबकि मानव भूगोल का बाद में ।

 

भाग- 1 के लिए यहाँ क्लिक करें।

भाग -2 के लिए यहाँ क्ल्कि करें।

 

प्रश्न 4. जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले तीन भौगोलिक कारकों का वर्णन कीजिए।

उत्तर- किसी प्रदेश में जनसंख्या का फैलाव ही जनसंख्या वितरण कहलाता है इसे प्रभावित करने वाले तीन भौगोलिक कारक निम्नलिखित हैं-

जल की उपलब्धता

भू-आकृति

जलवायु

जल की उपलब्धता- मानव जीवन के लिए जल एक अतिमहत्वपूर्ण कारक है। सभी प्रकार की आर्थिक क्रियाएं जल के बिना संभव नहीं हैं अत जिन भागों में जल आसानी से उपलब्ध हो जाता है उन भागों में जनसंख्या अधिक बसती है।

जैसे- गंगा का मैदान

भू-आकृतिः समतल मैदान भाग  कृषि, उद्योग व सडक निर्माण एवं मानव आवास के लिए अनुकूल होते हैं इसलिए अधिक जनसंख्या बसती है जबकि पर्वतीय व पठारी भागों में कम जनसंख्या बसती है।

जलवायुः सम जलवायु वाले क्षेत्रों में अधिक जनसंख्या जबकि विषम जलवायु वाले क्षेत्रों में कम जनसंख्या बसती है।

 

प्रश्न 5. प्रवास के प्रतिकर्ष व अपकर्ष कारकों में अऩ्तर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- प्रतिकर्ष कारक- ऐसे सभी कारक जो किसी व्यक्ति को अपना निवास स्थान छोडकर अन्यत्र बसने के लिए बाध्य करते हैं प्रतिकर्ष कारक कहलाते हैं जैसे- बेरोजगारी, शिक्षा- चिकित्सा सुविधाओं का अभाव,राजनीति उपद्रव, प्रतिकूल जलवायु, प्राकृतिक आपदाएं आदि।

अपकर्ष कारक- ऐसे सभी कारक जो किसी व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित करते हैं अपकर्ष कारक कहलाते हैं जैसे- रोजगार की उपलब्धता, शिक्षा – चिकित्सा सुविधाएं, रहन सहन की अच्छी दशाएं, अनुकूल जलवायु आदि।

 

प्रश्न 6. मानव बस्ती को परिभाषित कीजिए।

उत्तर- मानव बस्ती उस स्थान को कहा जाता है जहाँ मानव के स्थायी या अस्थायी आवास (घर/मकान/झोपडी)बने हुए होते हैं तथा जहाँ मानव संगठित रूप में निवास करता है वे स्थान मानव बस्ती कहलाते हैं।

 

प्रश्न 7. ग्रामीण बस्तियों की कोई तीन समस्याएं लिखिए।

उत्तर- ग्रामीण बस्तियों की तीन मुख्य समस्याएं निम्नलिखित हैं।

1. स्वच्छ पेयजल की समस्या- ग्रामीण बस्तियों के  निवासियों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति नही हो पाती हैं वे अपने स्तर पर ही पेयजल की व्यवस्था करते हैं।

2. चिकित्सा सुविधाओं का अभाव- ग्रामीण बस्तियों में चिकित्सा सुविधाएं न के बराबर होती हैं उन्हे इलाज के लिए बडे कस्बों या शहरों में जाना पडता हैष

3. परिवहन के साधनों का अभाव- ग्रामीण बस्तियों में सार्वजनिक परिवहन के साधन भी उपलब्ध नही होते है इसलिए यहाँ के निवासियों को आवागमन में काफी समस्याओं का सामना करना पडता है।

 

भाग- 1 के लिए यहाँ क्लिक करें।

भाग -2 के लिए यहाँ क्ल्कि करें।

 भाग - 3  के लिए यहाँ क्लिक करें।

भाग - 4 के लिए यहाँ क्लिक करें।

 भाग - 5 के लिए यहाँ क्लिक करें।

प्रश्न 8. बस्तियों के वर्गीकरण के क्या आधार हैं

उत्तर- बस्तियों का वर्गीकरण मुख्यतया निम्नलिखित आधारों पर किया जाता है-

1 जनसंख्या का आकार –अलग अलग देशों में मापदण्ड अलग- अलग हैं

2.व्यावसायिक संरचना- निवासियों का व्यावसायिक संरचना के आधार पर ग्रामीण व नगरीय बस्तियों में बाँटा जाता है

3. प्रशासन – प्रशासनिक ढांचे के आधार पर भी इनका वर्गीकरण किया जाता है

4.स्थिति- बस्ती की स्थिति के आधार भी वर्गीकरण किया जाता है

 

         चलते चलते पढले रे बन्दे के कुल 5 भाग हैं जिन्हे आप यहाँ से क्लिक करके पढ सकते हैं-

भाग- 1 के लिए यहाँ क्लिक करें।

भाग -2 के लिए यहाँ क्ल्कि करें।

 भाग - 3  के लिए यहाँ क्लिक करें।

भाग - 4 के लिए यहाँ क्लिक करें।

 भाग - 5 के लिए यहाँ क्लिक करें।

 ALL THE BEST








Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.