Chalte Chalte Part 4

 

 नमस्कार आदरणीय शिक्षक साथियो/प्यारे विद्यार्थियो

कम समय में रिवीजन हेतु टीम MISSION 100 GEOGRAPHY द्वारा किये गये एक अभिनव पहल 




 'चलते चलते पढले रे बन्दें ' भाग  1  भाग 2 व भाग 3   को आप सभी भूगोल के विद्वान साथियों व प्यारे विद्यार्थियों नें  खूब प्यार  एवं स्नेह  दिया। हजारों  विद्यार्थियों तक शेयर किया  आप सभी का हार्दिक आभार। 

अभिनव पहल  की इस कडी में आज लाए हैं-

   चलते चलते पढले रे बन्दें  भाग- 4

जिसमें मिलेंगे आपको लघूत्तरात्मक प्रश्न और उत्तर जो बोर्ड परीक्षा में 1.5         1.5 अंक के पूछे जायेंगे।

आप चलते चलते इन्हे भी पढ लें बहुत मदद मिलेगी-

 

भाग- 1 के लिए यहाँ क्लिक करें।

भाग -2 के लिए यहाँ क्ल्कि करें।

 भाग - 3  के लिए यहाँ क्लिक करें।

भाग - 4 के लिए यहाँ क्लिक करें।

 भाग - 5 के लिए यहाँ क्लिक करें।

प्रश्न 1. जनसंख्या घनत्व को परिभाषि करते हुए जनसंख्या घनत्व ज्ञात करने का सूत्र लिखिए

उत्तर- किसी प्रशासनिक इकाई(देश/राज्य/जिला) के एक वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल पर निवास करने वाले व्यक्तियों की औसत संख्या जनसंख्या घनत्व कहलाती है। जनसंख्या घनत्व का सूत्र= कुल जनसंख्या /कुल क्षेत्रफल

 संसार के मानचित्र वाले प्रश्नों के लिए विडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

प्रश्न 2. जनसंख्या वृद्धि को परिभाषित करते हुए इसके प्रकार बताइए।

उत्तर- दो समय बिन्दुओं के बीच किसी प्रशासनिक इकाई की जनसंख्या मे होने वाला परिवर्तन जनसंख्या वृद्धि कहलाता है। जनसंख्या वृद्धि के दो प्रकार हैं-

      I.        धनात्मक जनसंख्या वृद्धि- जब कुल जनसंख्या में बढोतरी हो।

    II.        ऋणात्मक जनसंख्या वृद्धि- जब कुल जनसंख्या में कमी दर्ज की जाए।

 

प्रश्न 3. कृषि सेक्टर में भारतीय श्रमिकों का सर्वाधिक अंश संलग्न है। स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- भारत एक कृषि प्रधान देश है। इसकी कुल जनसंख्या का लगभग 68 प्रतिशत भाग गाँवों में निवास करता है।और गाँवों के अधिकाश निवासी कृषि कार्य से ही जुड़े हुए हैं। भारत में कुल श्रमजीवी जनसंख्या का लगभग 55 प्रतिशत भाग कृषक एवं कृषि मजदूर के रूप में कार्यरत्त है। अतः स्पष्ट है कि भारत में कृषि सेक्टर में  भारतीय श्रमिकों का सर्वाधिक अंश संलग्न  है।

 

प्रश्न 4. भारत के किन राज्यों में विशाल ग्रामीण जनसंख्या है। इतनी विशाल ग्रामीण जनसंख्या के लिए उत्तरदायी एक कारक को लिखिए।

उत्तर- भारत के उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश ,प. बगाल ,महाराष्ट्र तथा आंन्ध्रप्रदेश राज्यों में विशाल ग्रामीण जनसंख्या है। इन राज्यों में उपजाऊ मृदाएं पायी जाती है तथा कृषि कार्य में बहुत अधिक  जनसंख्या संलग्न है जिसे ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करना होता है। अतः इन राज्यों में शेष जनसंख्या की तुलना में ग्रामीण जनसंख्या की अधिकता है।

 

प्रश्न 5. प्रवास किसे कहते हैं। आन्तरिक प्रवास की चार धाराओं के नाम लिखिए

उत्तर- मानव द्वारा अपने निवास स्थान को छोडकर किसी अन्य स्थान पर स्थायी या अस्थायी रूप से बस जाने की क्रिया प्रवास कहलाती है।

आन्तरिक प्रवास की चार धाराएं निम्नलिखित है-

    I.        ग्रामीण से ग्रामीण प्रवास

 II.        ग्रामीण से नगरीय प्रवास

III.        नगरीय से नगरीय प्रवास

IV.        नगरीय से ग्रामीण प्रवास

 संसार मानचित्र विडियो न-2 यहाँ क्लिक करें ।

प्रश्न 6. प्रवास को प्रभावित करने वाले अपकर्ष कारक कोन -कोन से हैं

उत्तर- वे कारक जो किसी व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित करते हैं अपकर्ष कारक कहलाते हैं

मुख्य अपकर्ष कारक निम्नलिखित हैं-

    I.        रोजगार के बेहतर अवसर

 II.        उच्च शिक्षा प्राप्ति के अवसर

III.        बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

IV.        नियमित काम का मिलना

 V.        उच्च वेतन

VI.        मनोरंजन के स्त्रोत आदि।

 

प्रश्न 7. गैरिसन नगर क्या होते हैं? उनका क्या प्रकार्य होता है?

उत्तर- ऐसे नगर जिनमें सेना संबंधी गतिविधियाँ अधिक होती हैं जैसे सैनिक अभ्यास, सैनिक प्रशिक्षण, सेना के कार्यालय तथा सेना संबंधी अन्य कार्य  आदि, ऐसे नगरों को गैरिसन नगर या छावनी नगर या कैन्ट कहा जाता है। अंबाला, जालंधर नसीराबाद आदि गैरिसन नगर हैं।

इनका मुख्य प्रकार्य सेना सम्बन्धी गतिविधियों का संचालन करना ही होता है।

 भारत का मानचित्र विडियो यहाँ क्लिक करें

प्रश्न 8. पर्यटन नगर क्या होते हैं उदाहरण दीजिए

उत्तर- ऐसे नगर जहाँ पर्यटन गतिविधियाँ बहुत अधिक मात्रा में होती हैं अर्थात जहाँ पर्यटक आते रहते हैं उनके रहने खाने की उत्तम सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं , पर्यटन नगर कहलाते हैं । ऐसे नगरों के अधिकांश निवासियों की आजीविका पर्यटकों पर ही निर्भर करती है। भारत में शिमला ,मरूरी, नैनीताल, पचमढी आदि मुख्य पर्यटन नगर हैं।

 

प्रश्न 9. भारत में ग्रामीण बस्तियों को कितने प्रकारों में वर्गीकृत किया गया है

उत्तर- भारत में ग्रामीण बस्तियों को मुख्यतः चार प्रकारों में वर्गीकृत किया गया है-

    I.        गुच्छित बस्तियाँ

 II.        अर्द-गुच्छित बस्तियाँ

III.        पल्लीकृत बस्तियाँ

IV.        परिक्षिप्त बस्तियाँ।

 

प्रश्न 10. निम्नलिखित नगरों को सुमेलित कीजिए

नगरों के प्रकार                नगर

    I.        प्रशासनिक नगर        भिलाई

 II.        औद्योगिक नगर        चंढीगढ़

III.        शैक्षिक नगर             शिमला

IV.        पर्यटन नगर             रूड़की

 

उत्तर- नगरों का प्रकार             नगर

    I.        प्रशासनिक नगर ---- --- चंडीगढ़

 II.        औद्योगिक नगर  -------- भिलाई

III.        शैक्षिक नगर     --------- रूड़की

IV.        पर्यटन नगर     --------- शिमला

 

प्रश्न 11. रेलवे पटरी की चौड़ाई के आधार पर भारतीय रेल के तीन वर्गों का वर्णन कीजिए।

उत्तर – पटरी की चौड़ाई के आधार पर भारतीय रेल के तीन वर्ग निम्नलिखित हैं-

    I.        बड़ी लाइन(ब्राड़ गेज) - इसमें दोनो पटरियों के बीच की दूरी 1.616 मीटर होती है।

 II.        मीटर लाइन(मीटर गेज) – इसमें दोनो पटरियों के बीच की दूरी 1 मीटर होती है।

III.        छोटी लाइन (नैरो गेज)  - इसमे दोनो पटरियों के बीच की दूरी .762 मीटर या .610 मीटर होती है।

 

प्रश्न 12. स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना क्या है?

उत्तर- भारत के चार बडे महानगरों दिल्ली ,मुम्बई,चैन्नई व कोलकाता आपस मे 4 से 6 लेन वाली सडकों से जोडने की योजना स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के नाम से जानी जाती है। इसमे कुल 5846 किमी सडकें बनी हैं जिनसे इन चार महानगरों तक पहुचने की समय दूरी व लागत दूरी में कमी आयी है।

 

भाग- 1 के लिए यहाँ क्लिक करें।

भाग -2 के लिए यहाँ क्ल्कि करें।

 भाग - 3  के लिए यहाँ क्लिक करें।

भाग - 4 के लिए यहाँ क्लिक करें।

 भाग - 5 के लिए यहाँ क्लिक करें।

प्रश्न 13. पाइप लाइन परिवहन के कोई तीन लाभ लिखिए

उत्तर – पाइप लाइन परिवहन के तीन लाभ इस प्रकार हैं-

    I.        तरल पदार्थों के परिवहन का सबसे सुरक्षित व सस्ता परिवहन माध्यम है।

 II.        यह प्रदुषण रहित परिवहन का साधन है।

III.        दूर्गम क्षेत्रों जैसे मरूस्थलों ,जंगलों में भी इसका निर्माण संभव है।

 

प्रश्न 14. पवन हंस क्या है? यह किन क्षेत्रों में सेवा प्रदान करती है?

उत्तर- पवन हंस एक हेलिकोप्टर सेवा है। यह पेट्रोलियम सेक्टर और उत्तर – पूर्व पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटन के लिए हेलिकोप्टर सेवाएँ प्रदान करती है।

प्रश्न 15. संचार से आप क्या समझते हैं जनसंचार के साधनों के नाम लिखिए

उत्तर – अपने विचारों , संदेशों या मन के भावों को दुसरे लोगों तक पहुचाने की क्रिया संचार कहलाती है। यह लिखित,मौखिक या सांकेतिक हो सकती है। जनसंचार के मुख्य साधन – रेडिओ, दूरदर्शन, अखबार आदि हैं।

 

प्रश्न 16. शुष्क कृषि तथा आर्द्र कृषि में क्या अंतर है?

उत्तर- शुष्क कृषि तथा आर्द्र कृषि में मुख्य अन्तर निम्नलिखित हैं-

    I.        शुष्क कृषि भारत के उन क्षेत्रों में की जाती हैं जहाँ वार्षिक वर्षा 75 सेमी से कम होती है। जबकी आर्द्र कृषि भारत के उन क्षेत्रों में की जाती है जहाँ वार्षिक वर्षा अधिक होती है।

 II.        शुष्क कृषि में शुष्कता सहन करने वाली फसले जैसे- रागी, बाजरा,मूँग,चना तथा ग्वार की कृषि की जाती है जबकि आर्द्र कृषि में अधिक पानी की आवश्यकता वाली फसलें जैसे- चावल,जूट,गन्ना आदि।

प्रश्न 17. भारतीय कृषि की कोई छः समस्याएं लिखिए।

उत्तर- भारतीय कृषि की छः समस्याएं निम्नलिखित हैं-

    I.        अनियमित मानसून पर निर्भरता

 II.        निम्न उत्पादकता

III.        छोटे खेत व विखँडित जोत

IV.        कृषि योग्य भूमि की निम्नीकरण

 V.        व्यापक अल्प बेरोजगारी

VI.        वित्तीय संसाधनों की कमी

 

प्रश्न 18. भारत में जल संसाधनों में तेजी से कमी आ रही है इसके लिए उत्तरदायी कारकों के नाम लिखिए।

उत्तर- भारत मे जल संसाधनों में तेजी से आ रही कमी के लिए उत्तरदायी मुख्य कारक निम्नलिखित हैं

    I.        तेजी से बढती जनसंख्या

 II.        बढता घरेलु जल उपयोग

III.        औद्योगिक क्षेत्रों में जल का बढता उपयोग

IV.        सिंचाई की आवश्यकता

 V.        जल प्रदुषण

VI.        वर्षा का कम होना

 

प्रश्न 19. भौमजल भण्डार के पुनः भरण की कम मूल्य की तकनीकें कौन-कौनसी हो सकती हैं?

उत्तर- मुख्य तकनीकें निम्नलिखित हैं-

    I.        घरों व इमारतों की छतों पर वर्षा के जल को संग्रहित करना

 II.        खुदे हुए कुओं का पुनर्भरण

III.        नलकूपों का पुनर्भरण

IV.        खेतों के चारों ओर मेढ बन्धी करना

 V.        जल बहाव क्षेत्रों में चैक डैम (रोक बाँध ) बनाना

VI.        रिसाव गड्डों का निर्माण करना

 

प्रश्न 20. लैगून किसे कहते हैं इसके दो उपयोग लिखिए।

उत्तर – लैगून तटीये क्षेत्रों में बनी झीलें हैं इनका मुख्य उपयोग

    I.        मछली पालन के लिए किया जाता है

 II.        चावल व नारियल की सिंचाई के लिए किया जाता है।

 आल द बेस्ट

निबंधात्मक प्रश्न जल्द ही आ रहे हैं तब तक आप चलते चलते के सभी भागो को पढ लें

पढने के लिए नीचे क्लिक करें 

भाग- 1 के लिए यहाँ क्लिक करें।

भाग -2 के लिए यहाँ क्ल्कि करें।

 भाग - 3  के लिए यहाँ क्लिक करें।

माडल पेपर के लिए यहाँ क्लिक करें

हमरे जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 मानचित्र वाले प्रश्नों के लिए विडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

 

विशेष- आप जिन ग्रुप्स के माध्यम से हम से जुडे हुए हैं उनसे लेप्ट नही होना हैं

हम जल्दी ही आपके लिए BSTC  PTET  तथा अन्य भर्ती परीक्षाओं के लिए भी आपको निःशुल्क टैस्ट सीरीज , नोट्स व विडियो क्लासेज भी उपलब्ध करवाते रहेंगे।

 यदि आपने PTET 2022 का फार्म नहीं भरा है तो 15-4-22 से पहले भर दें।

इसकी परीक्षा 3 जूलाई को होगी।

PTET EXAM पैटर्न व सिलेबस के लिए यहाँ क्लिक करे

PTET 2022 की सम्पूर्ण जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

BSTC 2022 के लिए यहाँ क्लिक करें

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.